फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Over 400 Sodium Haimast bad lights

400 से अधिक सोडियम हाईमास्ट लाइटें खराब

Fri, 16 Oct 2015 05:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Oct 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
Over 400 Sodium Haimast bad lights
शहर की सड़कें और गलियां यूं ही नहीं कई महीनों से अंधेरे में हैं, बल्कि नगर पालिका की उदासीनता के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका सूत्रों के मुताबिक शहर में करीब 400 सोडियम और हाईमास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसी अंधेरे का फायदा उठाकर आए दिन शहर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर में करीब तीन हजार सोडियम और हाईमास्ट लाइटें लगी हैं लेकिन मोहल्लों और सड़कों पर चार सौ से अधिक लाइटें खराब होकर महज शोपीस बनी हुई हैं। इनमें 250, 85, 70 और 65 वाट के बल्ब लगे हैं। पालिका सूत्रों का कहना है कि सबसे ज्यादा करीब 30-30 लाइटें द्वारिकापुरी और करीब 25 स्ट्रीट लाइटें भुईफोरवानाथ में खराब पड़ी हैं। इसी तरह शहर में करीब एक हजार बैंड पोल (सीएफएल) भी खराब पड़े हैं। बता दें कि बैंड पोल को अभी हाल के ही वर्षों में शहर में बड़े पैमाने पर लगाया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में बैंड पोल खराब हो गए हैं। जिनका कोई पुरसाहाल नहीं है।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका अवनींद्र कुमार ने बताया कि शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए कार्य चल रहा है। 15 वार्ड की लाइटें दुरुस्त की जा चुकी हैं। अन्य वार्ड में भी जल्द कार्य पूरा होगा। जिन जगहों पर लाइटों के खराब होने की शिकायत मिल रही है, वहां टीम भेजकर लाइटें दुरुस्त कराई जा रही हैं।
महीनों से खराब पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
जेल रोड-25
मेला रोड-30
सीतापुर रोड-25
पुराना एसपी बंगला रोड-20
बेहजम रोड-12
निघासन रोड-10
गोला रोड-5 से 7
अभी यहां होना है काम
प्यारेपुर, ईदगाह, भुईफोरवानाथ, हाथीपुर उत्तरी, हाथीपुर कोठार, नौरंगाबाद, शमशेरनगर, नई बस्ती, बहादुरनगर, हिदायतनगर, द्वारिकापुरी, मिश्राना। नगर पालिका ने सभी वार्डों के कार्य के लिए समय तय किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed