फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   others

यातायात नियमों की आड़ में सीओ निघासन की मनमानी

Wed, 02 Oct 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
others
निघासन। नया मोटर व्हीलक एक्ट आने के बाद योगी सरकार के मंत्री भी संदेश दे रहे हैं कि पहले यात्रियों को नए नियमों के बारे में समझाओ और जागरूक करो। जब मानें तो चालान काटो। मगर, सीओ निघासन ने इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर रख दीं। सीओ ने पुलिस अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दी और फिल्मी अंदाज में सादी वर्दी में बिना पुलिस की वर्दी के बीचोबीच चौराहे पर कुर्सी डालकर बैठ गए। फिर आम नागरिकों के वाहनों का सिर्फ इस जुर्म में चालान कटवाया कि वह सड़क के किनारे अपनी गाड़ियां क्यों खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम सीओ राकेश कुमार और एसएसआई नरेंद्र प्रताप सिंह चौराहे पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों का चालान कर रहे थे। लखीमपुर के व्यापारी संजीव कुमार चार पहिया वाहन लेकर आए। जैसे ही उन्होंने ब्रेक मारा तो पुलिस कर्मी उनके पास पहुंच गए और उनकी गाड़ी का सड़क पर खड़ा करने के जुर्म में चालान कर दिया।
विज्ञापन

व्यापारी तिकुनियां से लाकर चौराहे पर गाड़ी रोंकने के लिए किनारे लगा रहा था।सीओ ने सिपाहियों को ड्राइवर के पास भेजा। सिपाहियों ने ड्राइवर से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन और डीएल दिखाने को कहा। चालक गाड़ी रोंककर आया और कागज दिखाने लगा। प्रपत्र देखने के बाद सीओ ने कहा कि गाड़ी सड़क पर पार्क की गई है। इसलिए 500 रुपये जुर्माना देना होगा। सीओ के कहने पर अपराध निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने उसकी 500 रुपये की रसीद काट दी। सड़क पर पुलिस की गाड़ी खड़ी होने की जब उनसे बात कही गई तो सीओ ने पुलिस की दोनों गाड़ियां किनारे खड़ी करा दीं। वहां मौजूद भीड़ का कहना था कि नियमानुसार पुलिस गाड़ियों का भी चालान होना चाहिए था क्योंकि वह भी सड़ के किनारे खड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गाड़ी थी। इसलिए व्यापारी से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस की गाड़ी पहले सड़क पर थी, लेकिन बाद में पुलिस की किनारे लगा दी थी।
राकेश कुमार नायक, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed