{"_id":"593aa0344f1c1b00399c81ff","slug":"oppression-of-farmers-protest-against-rahul-s-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के दमन, राहुल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के दमन, राहुल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्ााोक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह का पुतला फूंका
जिला कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में आंदोलनकारी किसानों पर फायरिंग और वहां जाते समय राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका।
इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में एकत्र होकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज किसानों की समस्या पूरे देश में है। यदि किसान कर्ज माफ करने की बात कहते हैं तो सीने पर गोली मिलती है। नरेंद्र मोदी देश के अमीरों का 1.50 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकते हैं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते। शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। रवि गोस्वामी और विभू अवस्थी ने कहा कि आज देश में किसानों को उनके अनाज का न तो मूल्य मिल रहा है और न ही सरकार इस ओर ध्यान दे रही है।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंजू मिश्र, चंद्र प्रभा अवस्थी, रमाकांत गुप्ता, बुशरा खातून, रवि गोस्वामी, फारूक सिद्दीकी, लतीफ आजम, लाल मोहम्मद, कैलाश रस्तोगी, पंकज दीक्षित, मोहम्मद कामिल, राजेश प्रधान, प्रेम वर्मा, विपिन विहारी शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, रमाशंकर, अरकोहन सिंह, नौशाद अहमद, रामनरेश, सतीश चंद्र मिश्र, सरवर अली, जिलेदार लोधी, राम खेलावन, राजाराम, राजीव, इम्तियाज अली, सत्यधर गुप्ता, अंजुम कद्र उस्मानी, पंकज शाक्य, रामू रस्तोगी, तौहीद खां, शाहनवाज अंसारी, फैज अब्बासी आदि मौजूद रहे।