फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Opening of 73 roads made from 10 crores

दस करोड़ से बनी 73 सड़कों का हुआ उद्घाटन 

Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Opening of 73 roads made from 10 crores
उदघ्‍ााटन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा

विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी, बरखेरवा और पटेलनगर में बनी है सड़कें
खीरी सांसद और सदर विधायक ने किया उद्घाटन


 खीरी सांसद एवं सदर विधायक ने शनिवार को दस करोड़ की लागत से शहर के तीन मोहल्लों में बनवाई गईं 73 सड़कों का उद्घाटन किया। इन सड़कों का निर्माण डूडा द्वारा कराया गया है।
खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा ने शनिवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा पंजाबी कॉलोनी ऋषि आश्रम में तीन करोड़ नौ लाख की लागत से बनवाई गईं 25 एवं बरखेरवा व पटेलनगर में छह करोड़ 87 लाख की लागत से बनी 48 सड़कों का शनिवार को उद्घाटन किया। सांसद ने इस मौके पर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि भाजपा का संकल्प सबका साथ सबका विकास है। इस दौरान विजय शुक्ला रिंकू, अरविंद सिंह, अंबरीष सिंह, संजय मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, विनय गुप्ता, मुदित अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऋषि आश्रम में सांसद कराएंगे इंटर लाकिंग
सड़कों के उद्घाटन के दौरान ऋषि आश्रम प्रबंधक कमेटी के लोगों ने ऋषि आश्रम के मुख्य गेट से मंदिर तक इंटरलाकिंग लगवाने की मांग की। इस पर खीरी सांसद ने प्रबंध कमेटी को एक सप्ताह में इंटरलाकिंग लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कार्यकर्ताओं के घरों पर लगाया झंडा
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महासंपर्क अभियान 2017 के तहत खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने शनिवार को सकेथू सेक्टर के नौ बूथों का भ्रमण किया और कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर आदमी तक पहुंचाने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed