{"_id":"d761baa219583d8d4286bc65bbdd906b","slug":"open-the-control-room-for-disaster-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम खुला
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 23 Mar 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड, बाढ़ एवं अन्य दैवीय आपदाओं की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन
विज्ञापन
ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया हैै, जिसका प्रभारी
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी को बनाया गया है। शिकायत या जानकारी देने के लिए कोई भी व्यक्ति फोन/फैक्स नंबर 05872-279011, टोल फ्री नंबर 279011 और प्रभारी के नंबर 9456444631 पर बात कर सकता हैै। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों को नामित करते हुए तीन पालियों में एक महीने के लिए ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटों शिकायतें दर्ज करेंगे। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि बाढ़, आगजनी या अन्य प्राकृतिक आपदा से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर संबंधित तहसीलों के अधिकारियों को सूचना दी जाएगी, जिससे समस्या का तत्काल निदान कराया जाएगा।