फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only three employees to protect 50 lakh population from dengue and malaria

Lakhimpur Kheri News: 50 लाख की आबादी को डेंगू, मलेरिया से बचाने के लिए मात्र तीन कर्मचारी

Wed, 03 Apr 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Only three employees to protect 50 lakh population from dengue and malaria
नालियों में दवा का छिड़काव करती मलेरिया विभाग की टीम- स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। जनपद की करीब 50 लाख से अधिक आबादी को मलेरिया, डेंगू समेत अन्य संक्रमण बीमारियों से बचाने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है, लेकिन मलेरिया विभाग के पास मात्र तीन ही कर्मचारी हैं जो संचारी रोग की कमान संभाले हैं। ऐसे में विभाग के सामने संक्रमण बीमारियों से जंग लड़ना चुनौती ही नहीं, बल्कि मुश्किल लग रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने संक्रमण बीमारियों से जंग लड़ने के लिए मलेरिया विभाग के अलावा अन्य 10 अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी विभागों के कार्य निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमण बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए मलेरिया विभाग का अहम रोल रहता है, लेकिन विभाग के पास पिछले काफी समय से स्टाफ की बड़ी कमी है। मलेरिया से जंग लड़ने के लिए मलेरिया विभाग में फील्ड वर्कर होते हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव करते हैं, लेकिन मौजूदा समय 50 लाख की आबादी में मात्र तीन ही फील्ड वर्कर से काम चलाया जा रहा है। विभाग में 26 फील्ड वर्कर की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो 90 दशक की जनसंख्या के अनुसार 26 फील्ड वर्कर हैं, जबकि मौजूदा समय में जनसंख्या काफी अधिक हो चुकी है। कम से कम पूरे जिले में 100 फील्ड वर्कर होने चाहिए। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए मलेरिया विभाग के साथ ही पंचायतीराज विभाग, बाल एवं महिला कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग व दिव्यांग आदि विभाग को लगाया गया है। दरअसल, जिले में 15 ब्लॉक हैं। इन ब्लॉकों के लिए 3607 टीमें बनी हैं, इसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हैं। ये टीमें गांवों में जाकर लोगों को संचारी रूप से बचने और बीमार होने पर दवा लेने के प्रति जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 21 दिन चलेगा दस्तक अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी हरीश शंकर ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के साथ ही जिले में दस्तक अभियान 10 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। वैसे तो दस्तक अभियान प्रत्येक वर्ष 15 दिन चलता था, लेकिन इस बार यह अभियान 21 दिन चलाया जाएग। 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगों को संक्रमण बीमारियों के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही बुखार, खासी आदि संक्रमण बीमारियों से पीड़ितों को चिंहित कर उनको उपचार कराने में सहायता करेंगी।


संक्रमण बीमारियों का तीन साल का आंकड़ा
वर्ष- मलेरिया- डेंगू, एईएस, जेई, स्क्रब टाइफस- चिकनगुनिया, लैप्टोस्पयरोसिस-कालाजार
2021- 115- 58- 33- 06- 07- 00- 00- 00
2022- 103- 85- 11- 05- 12- 00- 00 00
2023- 298- 179- 39- 02- 22- 07- 59 00
2024- 11- 02- 01- 00- 01 00- 00 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed