फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   one sided lover threaten to acid attack for not talking in lakhimpur kheri case rejistered

ये कैसा इश्क: एकतरफा प्यार में नाकाम आशिक बोला- तेरे चेहरे पर डाल दूंगा तेजाब, डर से लड़की नहीं आ रही गांव

Sun, 10 Jul 2022 10:02 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पसगवां (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पसगवां (लखीमपुर खीरी) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 10 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

युवती ने बताया कि वह गांव से बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। आरोप है कि पड़ोसी युवक राजकुमार उसपर गलत नीयत रखता है। आरोपी ने हाल ही में उसे धमकी दी है कि उससे बात नहीं करेगी तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा।

विज्ञापन
one sided lover threaten to acid attack for not talking in lakhimpur kheri case rejistered
बात नहीं करने पर दी तेजाब फेंकने की धमकी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

एकतरफा प्यार में नाकाम युवक ने छात्रा को परेशान करने की इंतिहा कर दी। आरोपी ने लड़की के पिता के नाम से यूपी 112 और एंबुलेंस 108 को फर्जी कॉल कर गुमराह किया, जिसमें वह खुद ही फंस गया। बात न बनती देख उसने छात्रा को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। सहमी छात्रा गांव जाने से भी डर रही है। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह गांव से बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। आरोप है कि पड़ोसी युवक राजकुमार उसपर गलत नीयत रखता है। आरोपी ने हाल ही में उसे धमकी दी है कि उससे बात नहीं करेगी तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा। युवती ने बताया कि इससे पहले दो जुलाई की रात लगभग बारह बजे आरोपी राजकुमार ने उसके पिता के नाम से यूपी 112 पर कॉल करके बताया कि उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म हो गया है, मदद की जरूरत है।

विज्ञापन

युवती के पिता के नाम से एंबुलेंस को भी कर दिया फोन

आरोप है कि इसके अलावा एंबुलेंस 108 को भी उसके पिता के नाम से कॉल करके बताया कि उनकी पुत्री का प्रसव होने वाला है। यूपी 112 और एंबुलेंस 108 जब उसके घर पहुंचीं तब उन्हें राजकुमार की हरकत का पता फोन किए जाने वाले मोबाइल नंबर से लगा। मोबाइल नंबर राजकुमार का ही थी। तब से वह काफी सदमे में है। बदनामी के डर से वह अपने गांव नहीं जा पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की तहरीर पर पुलिस ने धमकी देने के आरोप में राजकुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लड़की गाजियाबाद में रहती है। कभी-कभार ही घर आती है। युवक ने शराब पीकर एंबुलेंस और 112 नंबर पर कॉल कर कहा कि लड़की मुसीबत में है, जिससे एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। परिजन ने शक के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed