फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One rank one pension Not over protest

वन रैंक वन पेंशन पर खत्म नहीं हुआ विरोध

Sat, 05 Sep 2015 10:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
One rank one pension Not over protest
पिछले चार दशक पुरानी वन रैंक वन पेंशन की मांग को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने पर सैनिक कल्याण संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने खुशी तो जताई लेकिन उनका कहना है कि अभी इसे लागू नहीं किया गया है। इससे वन रैंक वन पेंशन की तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सेना में सूबेदार के पद पर रहे कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने कहा कि यह मांग काफी समय से चल रही है। पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस बात का शुक्र है कि मोदी सरकार इस मसले पर कुछ आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन लागू करने का फार्मूला क्या है, इससे कितना फायदा और कितना नुकसान होना है। इस पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हुई पूर्व सैनकों की बैठक में जिला स्तर पर भी धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनी थी लेकिन रक्षामंत्री मनोहर परिकर के आश्वासन के बाद इसे टाल दिया गया था। अब वन रैंक वन पैंशन लागू होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed