{"_id":"638e2f1bd1945e0fa02fd169","slug":"one-killed-three-injured-due-to-overturning-of-sugarcane-trolley-lakhimpur-news-bly505989445","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरी ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरी ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
महेवागंज। सोमवार की रात ओवरलोड गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई।
कोतवाली सदर के गांव भरवलिया निवासी रामू पुत्र मोहन सोमवार की रात निघासन के बल्लीपुर गांव निवासी राकेश पुत्र छेदी राम के साथ बाइक से फूलबेहड़ क्षेत्र के अचाकापुर गांव गया था। रात आठ बजे के करीब दोनों युवक खंबारखेड़ा मिल की ओर जाने लगे। इससे अचाकापुर निवासी रिश्तेदार शिवराम पुत्र झब्बू भी साथ हो लिए। तेतारपुर के पास ओवरटेक करते समय गन्ना भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बाइक समेत तीनों नीचे दब गए। हादसा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। इसमें डॉक्टरों ने रामू को मृत घोषित कर दिया। राकेश व शिवराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद