फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One day's salary to the CM Relief Fund

एक दिन का वेतन सीएम राहत कोष में दिया

Mon, 11 May 2015 11:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
One day's salary to the CM Relief Fund
नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए युवराजदत्त महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अप्रैल माह का एक दिन वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा है। एक लाख बीस हजार तीन सौ चौबीस रुपये का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए सोमवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों के लिए बच्चों ने चंदा मांगा
मोहम्मदी।
नगर के उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चों और शिक्षकों ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए चार दिवसीय चंदा एकत्रीकरण कार्यक्रम शुरू किया। बच्चों ने पहले ही दिन 35 हजार रुपये एकत्र किए। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों ने क्षेत्र में शंकरपुर चौराहा, सुखबसा, पसगवां, जेबीगंज, उचौलिया और मोहम्मदी में बरवर रोड तथा तालिब अली चौराहे पर भ्रमण कर चंदा मंागा।
विज्ञापन

बच्चों ने सभी छोटे-बड़े दुकानदारों, राहगीरों यहां तक कि फेरी तथा ठेला वालों से भी चंदा लिया। इस दौरान बच्चों ने कई अनोखे अनुभव भी प्राप्त किए। शंकरपुर चौराहे पर एक पान की दुकान वाले से चंदा मांगने पर उसने अपनी गुल्लक खोली और उसमें मात्र सौ रुपये का नोट था और वह उसने बच्चों को दान में दे दिया। बच्चों ने मोहम्मदी तहसील के वकीलों, अधिकारियों समेत सिकंदराबाद, अमीरनगर, पिपरिया, तथा रेहरिया में चंदा मांगा। बच्चों में नेहा, साक्षी, ऊर्जा, कल्याणी, बलजिंदर, शिवी, नेहा, अनुष्का, निकिता, अनामिका, नीलू, निर्मल, इंद्रानी, हिमांशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत सामग्री भेजी ः पलियाकलां में एसएसबी 39वीं वाहिनी ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी है। इसे ले जाने वाले दल का नेपाल में सुरक्षा बलों ने स्वागत किया। गौरीफंटा से नेपाल में प्रवेश करने के बाद वहां के सुरक्षा बलों ने एसएसबी दल का स्वागत किया और इसके बाद ट्रक आगे रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed