फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On Tuesday the sun throughout the day, well seasoned

मंगलवार को दिन भर खूब तपा सूरज

Tue, 23 Jun 2015 07:33 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Jun 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
On Tuesday the sun throughout the day, well seasoned
मंगलवार को भी सूरज खूब तपा। सुबह से ही कड़ी धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हवाएं बंद रहने से उमस बढ़ गई और लोग बुरी तरह बिलबिला उठे। हालांकि आसमान में छिटपुट बादल तैरते दिखाई दिए लेकिन यह बादल न धूप से राहत दे पाए और न ही पानी ही बरसा पाए।
विज्ञापन

हर रोज बढ़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को सुबह से ही कड़ी धूप रही। धूप इतनी चमकदार थी कि आंखें चुंधिया रही थीं। सूरज की किरणें बदन में चुभ रहीं थीं। ज्यों ज्यों दिन चढ़ता गया धूप तेज होती गई। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। कड़ी धूप के कारण सुबह दस बजे से शहर में सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है। इसके चलते सुबह-शाम और रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी और धूप से बचाव के तमाम जतन भी कारगर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed