फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the first day, three lakh children of P. 'Two drop of life'

पहले दिन तीन लाख बच्चों ने पी ‘दो बूंद जिंदगी की’  

Sun, 02 Jul 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Sun, 02 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the first day, three lakh children of P. 'Two drop of life'
अभियान - फोटो : अमर उजाला
जिले में बनाए गए थे 1912 बूथ, सीएमओ ने ड्रॉप पिलाकर की शुरूआत  
विज्ञापन

सोमवार से घर घर पिलाने जाएंगी टीमें


पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार को जिले भर में अभियान शुरू हुआ। सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल में एक बच्चे को ड्रॉप पिलाकर इसकी शुरूआत की। पहले दिन 1912 बूथों पर करीब तीन लाख बच्चों ने खुराक पी। सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।  
जिला महिला अस्पताल में अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने नवजात को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि पोलियो बच्चों के लिए अभिशाप है इसलिए सभी लोग जागरूक होकर अपने बच्चों को बूथों पर ले जाकर पोलिया की खुराक अवश्य पिलवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि वैसे तो अपना जिला पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन फिर भी पोलियो वायरस से बच्चों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर ड्रॉप पिलाया जाता है, इसलिए बच्चों ड्रॉप अवश्य पिलवाएं, जिससे बच्चा सुरक्षित रह सके। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल चौधरी, सदर ब्लॉक प्रभारी डॉ. डीके वर्मा सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। वहीं इनरव्हील क्लब की सदस्य कीर्ति गुप्ता, छाया गुप्ता, अर्चना गुप्ता, उमा पितरिया, विजय लक्ष्मी आदि लोगों ने सदर चौराहे पर लगे बूथ पर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाई।  
विज्ञापन

गोला गोकर्ण नाथ। गोला नगर में 26 और गोला देहात में बने 104 बूथों पर करीब 23 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सरोज ने बताया कि सोमवार से घर घर जाकर ड्रॉप पिलाने के लिए चार मोबाइल टीम सहित दस अन्य टीमेें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। पोलियो अभियान की शुरूआत सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र पाल ने एक बच्चे को ड्रॉप पिलाकर की। क्षेत्र में 136 बूथ बनाए गए थे, जिस पर 205 आशाएं, 175 आंगनबाड़ी सहित 25 सामाजिक कार्यकर्ता लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि इस बार 45 हजार 293 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित था और पहले दिन 19 हजार 263 बच्चों को खुराक पिलाई गई। बताया कि इसकी निगरानी के लिए पांच सेक्टर सुपरवाइजर लगाए गए थे

मोहम्मदी। अभियान की शुरूआत एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने नवजात शिशु को खुराक पिलाकर की। सीएचसी अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया सीएचसी क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटकर 120 बूथ बनाए गए थे। इस मौके पर डॉ. अश्वनी वर्मा, अंजना सिंह, सतीश चंद्र शुक्ला, खुशीराम राठौर, संतोष सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed