फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the first day of Navratri, devotees gathered in the temples of Goddess, chanted the praises of the mother.

नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, गूंजे माता के जयकारे

Sun, 03 Apr 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Navratri, devotees gathered in the temples of Goddess, chanted the praises of the mother.
नवरात्र के पहले दिन प्राचीन संकटादेवी मंदिर में लगी दर्शनार्थियों की भीड़।
संकटादेवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, वंकटादेवी के मंदिर में रही भीड़
विज्ञापन

कलश स्थापना के साथ घरों में भी हुए अनुष्ठान, लोगों के व्रत भी रखा
लखीमपुर खीरी। कलश स्थापना के साथ शनिवार को वासंतिक नवरात्र के अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया। नवरात्र के पहले दिन देवी भक्तों ने उपवास रखकर कलश स्थापना के बाद मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की। इसी के साथ नवरात्र के नौ दिवसीय व्रतों की शुरुआत हो गई। पहले दिन प्राचीन संकटादेवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, वंकटादेवी समेत विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। दिनभर मां के जयकारे और घंटा-घड़ियाल से मंदिर गूंजते रहे।
नवरात्र के पहले दिन प्राचीन संकटादेवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्घालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां को मिष्ठान, फल-फूल, नारियल, शृंगार सामग्री और चुनरी आदि भेंट करते हुए जयकारे लगाए। संकटादेवी मंदिर में जागरण के लिए मां का दरबार सजाया गया है। यहां देवी भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन हो रहा है। प्राचीन शीतला देवी मंदिर में भी श्रद्घालुओं की काफी भीड़ रही। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। उधर, वंकटादेवी मंदिर, भुइंया माता मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने-अपने घरों में घट स्थापना कर व्रत की शुरुआत की। नवरात्र के लिए देवी मंदिरों को फूलों की लड़ियों और बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

ममरी। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन देवी उपासकों ने उपवास रखा दुर्गा मंदिरों में घट स्थापना कर प्रथम माता शैलपुत्री की आराधना कर पूजन किया और मां के चरणों में नतमस्तक होकर जनकल्याण, सुख समृद्धि की कामनाएं कीं। इस मौके पर दुर्गा मंदिरों गांव के देवी स्थानों पर पूजन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। नवरात्र के पहले दिन कस्बे के देवी स्थान मंदिर छोटी देवी मंदिर और अस्तल मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, डूढ़ी भगवती मंदिर में सुंदर झांकियां सजाई गईं। भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
पलिया-मझगईं। चैत्र नवरात्र को लेकर शनिवार सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के पांडेय बाबा मंदिर, कालरात्रि मंदिर समेत कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। घरों में भी भक्तों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। उधर, मझगईं के माता मंजेश्वरी देवी मंदिर में भी दूरदराज से पहुंचे भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया। सितारगंज, खटीमा, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बहराइच व नेपाल से आए हुए भक्तों ने मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया।

संपूर्णानगर। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में साफ-सफाई के साथ भक्तों ने माता की आराधना की। घरों पर भी मां शैलपुत्री की पूजा की गई। कस्बा के दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, चीनी मिल में स्थित मंदिर समेत खजुरिया, कमलापुर, बसही, रानीनगर, मुरारखेड़ा आदि गांवों के मंदिरों में पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed