लखीमपुर खीरी। राज्य भंडारण निगम के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। हड़ताल के चलते जिले के सभी डिपो में गेहूं व चावल का का उठान पूर्ण रूप से ठप रहा। आश्वासन के बाद बुधवार को कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए।
उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के आवाहन पर प्रदेशभर के साथ ही लखीमपुर के भंसरिया, अंदेशनगर, पलिया एवं तिकुनियां केंद्र के सभी कार्मिकों ने भी दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कार्य बहिष्कार एवं कलमबंद धरना प्रदर्शन में सहभागिता के कारण जिले के सभी डिपो पर खाद्यान्न का उठान पूर्ण रूप से ठप रहा।
हड़ताल के दौरान सुनील अवस्थी, वीरभानु यादव, अजीत कुमार, अमित पांडेय, विपिन कुमार, राजेश पटेल, रीता वर्मा, गीता वर्मा, नीलम वर्मा, संदीप कुमार, संघरत्न, अशोक शर्मा, रामकुमार, लोकनाथ, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।