फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On Anurag Sarathi, candidate from Mohammadi

मोहम्मदी से प्रत्याशी अनुराग सारधी पर महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Jan 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
On Anurag Sarathi, candidate from Mohammadi
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से एक्शन पार्टी के प्रत्याशी अनुराग सारथी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही दो अन्य अज्ञात साथियों को भी आरोपी बनाया है। इस प्रकार चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद आचार संहिता उल्लंघन का यह पांचवां मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन कराने के लिए नामांकन स्थल जाते समय प्रत्याशी अनुराग सारथी की कार को डीसी रोड स्थित कचेहरी तिराहे पर पुलिस ने जांच के लिए रोका था, जिसके बाद अनुराग सारथी सहित उनके साथियों ने नारेबाजी कर आचार संहिता का उल्लंघन किया। जेल गेट चौकी इंचार्ज बाबूराम ने सदर कोतवाली में प्रत्याशी अनुराग सारथी समेत अज्ञात साथियों पर आचार संहिता के उल्लंघन व कोविड-19 एक्ट के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले निघासन से सपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा, गोला से भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि, धौरहरा से भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी और भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष वर्मा के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed