{"_id":"58a84ef04f1c1b0970d83d46","slug":"old-died-at-the-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां।
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट में दर्द से दो दिनों से परेशान था बालकराम
पलिया जाने के लिए प्लेटफार्म पर बैठे थे ट्रेन के इंतजार में
पलिया कलां दवा लेने जा रहे थाना सिंगाही के गांव भौका निवासी अधेड़ ने रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव घर ले गए।
ग्राम शितलापुर निवासी रामेसुर ने बताया कि उनके ससुर ग्राम भौका निवासी बालकराम(55) दो दिनों से पेट में हो रहे दर्द से काफी परेशान थे। स्थानीय डॉक्टरों से उपचार कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर वह ससुर को लेकर पलिया डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। बेलरायां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय ससुर के पेट में अचानक तेज दर्द उठा, जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही ससुर ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव घर ले गए।