फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   officials visited mangalganj mandi

अधिकारियों ने किया मैंगलगंज मंडी का किया दौरा

Mon, 31 May 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
officials visited mangalganj mandi
पड़ताल में मिली लापरवाही पर केंद्र प्रभारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

मैगलगंज मंडी में गेहूं की कमीशनबाजी का मामला
चपरतला। मैगलगंज मंडी में गेहूं खरीद में कमीशनबाजी का खेल उजागर होने के बाद सोमवार को अधिकारियों ने मैगलगंज मंडी का दौरा किया और क्रय केंद्र की जांच पड़ताल की।
यहां बता दें कि 29 मई को मैगलगंज मंडी में किसानों ने क्रय केंद्र द्वारा बारदाना छिपाने का खुलासा और 30 मई को प्रति क्विंटल छह किलो गेहूं बतौर कमीशन लिए जाने की खबर प्रकाशित की थी। जानकारी पर हरकत में आए डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडे ने मैगलगंज कृषि मंडी पहुंचकर क्रय केंद्रों की जांच पड़ताल की। ऑफिस में क्रय केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई, जिस पर केंद्र प्रभारियों ने बारदाना की कमी का राग अलापा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने कहा कि बारदाना आज उपलब्ध करा दिया जाएगा। कल से तौल शुरू हो जाए। प्रति किसान 50 क्विंटल गेहूं की तौल होगी। बाकी बचा हुआ गेहूं शुक्रवार और शनिवार को तौला जाएगा। यह आदेश देकर डिप्टी आरएमओ लखीमपुर के लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा मिली शिकायत तो दर्ज होगा मुकदमा
अमर उजाला में कमीशन खोरी की खबर प्रकाशित होने पर डिप्टी आरएमओ ने सेंटर प्रभारियों को मोबाइल में रिकॉर्ड की गई बात सुनाई, जिसमें किसान से पूछा जा रहा था कि उनसे क्या लिया गया है, जिसमें किसान कमीशन देने की बात कह रहा था। डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि अगर दोबारा कमीशन लेने की बात सामने आई तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं कि खाद्य विभाग में वैसे भी बहुत मुकदमेबाजी चल रही है एक बार अगर नाम आ गया तो निकलवाना मुश्किल हो जाएगा।

हमारा एक कांटा मंडी के अंदर है। हमें जैसे ही बारदाना मिलता है तौल चालू करा देंगे। 50 क्विंटल प्रति किसान के हिसाब से 350 क्विंटल एक दिन में एक कांटे पर तौल करनी है, इससे ज्यादा नहीं हो पाएगा। किसान का बचा हुआ गेहूं शुक्रवार शनिवार में तौला जाएगा
- नरेश रस्तोगी, मंडी सचिव मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed