{"_id":"577a9c414f1c1b6f0c7fa092","slug":"officials-called-for-training-disappeared","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के लिए बुलाकर गायब हो गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग के लिए बुलाकर गायब हो गए अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
training
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नगरपालिका में बीएलओ की थी ट्रेनिंग
अधिकारियों के न पहुंचने पर बीएलओ हुईं नाराज
मतदाता सूची पुननिरीक्षण की ट्रेनिंग देने के लिए सोमवार को बीएलओ को पालिका सभागार में बुलाया गया था लेकिन दो घंटे के बाद भी एसडीएम, तहसीलदार के न पहुंचने पर बीएलओ नाराज हो उठीं और हंगामा करने लगीं। इसकी सूचना मिलने पर पालिका ईओ ने नायाब तहसीलदार को बुलवाकर ट्रेनिंग कराई।
मतदाता पुननिरीक्षण काम जल्द ही शुरू हो सके इसके लिए सभी बीएलओ को ट्रेनिंग देने के लिए सोमवार को पालिका सभागार में बुलाया गया था। इस पर सभी बीएलओ समय से वहां पर पहुंच गईं, लेकिन 12 बजे तक न तो वहां पर एसडीएम पहुंचे और न ही तहसीलदार और न ही अपने आने की कोई सूचना ही भिजवाई। अधिकारियों के न आने पर बीएलओ नाराज हो उठीं और हंगामा करने लगीं। जब इसकी जानकारी पालिका कर्मचारियों ने वहां मौजूद ईओ को दी, तो उन्होंने फोन करके इसकी सूचना नायाब तहसीलदार को दी। नायाब तहसीलदार के पहुंचने के बाद ही करीब एक बजे से बीएलओ की ट्रेनिंग शुरू हो सकी।