{"_id":"61e5914fad566f34c21f2cb29148cecf","slug":"nvpryog-featured-in-the-district-the-teacher-suggests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नवप्रयोग’ में छापा जिले के शिक्षक का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नवप्रयोग’ में छापा जिले के शिक्षक का सुझाव
फरधान
Updated Tue, 05 May 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीईआरटी की पुस्तक नवप्रयोग में लखीमपुर ब्लाक के शिक्षक एवं एबीआरसी पंकज वर्मा के सुझाव को स्थान मिला है। इसके लिए सोमवार को उन्हें शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
बेसिक शिक्षा में नवाचार के लिए प्रदेश भर से आए सैकड़ों शिक्षकों के सुझावों में से 75 शिक्षकों के अभिनव प्रयोगों को पुस्तक में छापा गया है। इसमें लखीमपुर के शिक्षक पंकज वर्मा भी जगह बनाने में सफल रहे।
एससीईआरटी से संबद्ध एनजीओ एसटीआईआर के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित समारोह में 75 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और नवप्रयोग पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा ऐसे अभिनव प्रयोगों से बेसिक शिक्षा को गति मिलेगी। कुछ महीने पहले एसटीआईआर ने प्रपत्र भरवाए थे। प्रपत्र में बेसिक शिक्षण में उनके द्वारा किए जा रहे नए प्रयोगों को भरकर भेजने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में प्रत्येक ब्लाक से अलग-अलग विषयों पर शिक्षकों के भेजे गए आइडिया प्रपत्रों में से डायट ने ग्यारह प्रपत्रों का चयन कर एससीईआरटी को भेजा था। प्रदेश भर से प्राप्त आइडिया प्रपत्र के अवलोकन के बाद एससीईआरटी ने लखीमपुर से पंकज वर्मा के अभिनव प्रयोग को अपनी नवप्रयोग पुस्तक में जगह दी है। इस उपलब्धि के लिए पंकज सहित प्रदेश के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पंकज वर्मा को मिले इस सम्मान से जिले के शिक्षकों में खुशी है।