{"_id":"607f0977361a6d9a8a631423460a4594","slug":"now-two-of-the-voter-list-september-will-be-published-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची का अब दो सितंबर को होगा प्रकाशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची का अब दो सितंबर को होगा प्रकाशन
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Aug 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इस समय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसी क्र म में 31 अगस्त को संशोधित मतदाता सूची की प्रकाशन तिथि बढ़ाकर अब दो सितंबर कर दी गई है। इसी बीच 11 से 17 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
आगामी अक्तूबर माह में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य अंतिम चरण में है। जिले में लगभग सभी बीएलओ संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता पुनरीक्षत सूची ब्लाकों पर जमा कर रहे हैं। एडीएम एसपी सिंह के मुताबिक 11 से 17 तक आपत्ति एवं दावे का निस्तारण किया जाएगा। जिसके बाद पंचास्थानि कार्यालय द्वारा सूची फाइनल कर छपने के लिए लखनऊ भेज दी जाएंगीं और दो सितंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
आरक्षण को लेकर ऊहापोह की स्थिति
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर अब तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी न होने से संभावित प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं सूत्र बताते हैं कि जो नई ग्राम पंचायतें गठित हुई हैं और जिन ग्राम पंचायतों में यह पूर्व में जुड़ी हुई थी, दोनों का आरक्षण नए सिरे से किया जाएगा। हालांकि इस बाबत डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि अभी शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है। फिर भी संभावित प्रत्याशी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और आरक्षण को लेकर बेचैन हैं।