फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now tourists in Dudhwa Will be at the eye of the cameras

दुधवा में अब सैलानियों पर होगी कैमरों की नजर

Sat, 26 Dec 2015 07:11 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sat, 26 Dec 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
Now tourists in Dudhwa Will be at the eye of the cameras
उत्तर प्रदेश के एकमात्र दुधवा नेशनल पार्क में अब सैलानी पार्क प्रशासन की नजर में रहेंगे।  पार्क प्रशासन ने दुधवा और किशनपुर टाइगर रिजर्व के प्रवेशद्वार पर इन कैमरों को लगा दिया है। इससे सैलानियों की हर गतिविधि पर पार्क प्रशासन नजर तो रखेगा ही साथ उसे कई और फायदे भी होंगे।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क प्रवेशद्वार पर चार सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ की किशनपुर टाइगर रिजर्व द्वार पर भी तीन कैमरों को लगाया गया है। पार्क प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक  ये कैमरे दुधवा की रजिस्टर्ड गाड़ियों के अलावा किसी अन्य गाड़ी के अवैध रूप से  प्रवेश, इसके अलावा एक जिप्सी में छह व्यक्तियों के अतिरिक्त अधिक सवारियां बैठने को रोकने,  पार्क क्षेत्र में आने वाले सैलानियों को असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए लगाए गए हैं । अधिकारियों के मुताबिक अक्सर  31 दिसंबर को पार्क के अंदर कुछ शरारती तत्व जबरदस्ती अवैध रूप से गाड़ियां अंदर लाने का प्रयास करते हैं। इन पर इससे रोक लगेगी और ऐसा करने वालों में कैमरे देख भय व्याप्त होगा और वे कोई भी अवैध कार्य करने से घबराएंगे।
विज्ञापन

उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क पीपी सिंह ने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क प्रवेश द्वार पर चार और किशनपुर टाइगर रिजर्व में तीन कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे सैलानियों की सुविधाओं के मद्देनजर तो हैं ही लेकिन साथ ही ये 31 दिसंबर को पार्क में जबरन घुसने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखने के भी काम आएंगे। फुटेज से उनके पास एविडेंस होगा और इससे शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जा सकेगी। वहीं इससे जिप्सी पर अधिक सवारियां लादने पर भी रोक लग सकेगी।
दुधवा रेंजर करेंगे मॉनीटरिंग
दुधवा के रेंजर कैैमरों की मॉनीटरिंग करेंगे और वहीं किशनपुर में इसकी कमान वहां के रेंजर संभालेंगे। निगरानी समय-समय पर की जाएगी।
....कहीं कोई और वजह तो नहीं
यूं तो पार्क प्रशासन के अधिकारी कैमरों को लगाने के लिए सैलानियों की गतिविधियों पर नजर रखने की दुहाई दे रहा है लेकिन इसकी वजह कुछ और ही मानी जा रही है। अभी हाल ही में एक प्रकरण हुआ है । इसके चलते जानकार इसको इसी से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed