फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now Postal department to have its own bank

अब डाक विभाग की होगी अपनी बैंक 

Fri, 18 May 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 18 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now Postal department to have its own bank
Postal Bank
अब डाक विभाग की अपनी बैंक होगी। इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक जल्दी ही काम करना शुरू कर देगी। इस बैंक के माध्यम से लोगों को घर बैठे जमा और निकासी की सुविधा मिल सकेगी। ग्राहक के एक मैसेज पर पोस्टमैन बताई गई जगह पर जमा राशि लेने और भुगतान देने के लिए पहुंच जाएगा। धन निकालते समय ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल पर अलार्म बजेगा और पैसा निकलने के बाद अन्य बैंकों की तरह मैसेज भी पहुंचेगा। 
विज्ञापन

पहले चरण में इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक जिला मुख्यालय पर खोली जा रही है। बाद में इसका विस्तार सभी शाखा डाकघरों तक होगा। इस बैंक का मकसद गांव-गांव तक लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रधान डाकघर में खुलने वाली यह बैंक पूरी तरह तैयार हो चुकी है और स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है। बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार ही काम करेगी, लेकिन इसका नियंत्रण डाक विभाग के अधीन होगा। 
विज्ञापन

डाक अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि पहले चरण में जिला मुख्यालय पर इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक खोली जा रही है। एक साल के अंदर इसका विस्तार डाकघर की सभी शाखाओं तक किया जाएगा। इसके लिए डाकघर में सीएसआई रोल ऑन किया जा रहा है। शुरुआती दौर में इसमें दो तरह के खाते सेविंग और करेंट बैंक अकाउंट खोले जाएंगे। जिसकी जमा लिमिट एक लाख रुपये होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया पोस्टल बैंक में खाता खोलने के साथ ही डाकघर में भी एक खाता खोला जाएगा। यदि जमा राशि एक लाख रुपये से अधिक होती है तो ग्राहक की सहमति से अतिरिक्त धनराशि ग्राहक के डाकघर वाले खाते में तत्काल ट्रांसफर कर दी जाएगी।   
इस बैंक से ग्राहकों को जो विशेष सुविधा मिलने वाली है वह यह है कि खाताधारक के एक मैसेज पर पोस्टमैन घर या काम करने की जगह जाकर पैसा कलेक्ट्रेट कर उसके खाते में जमा करेगा। इसी तरह एक एसएमएस पर भुगतान भी डाकिया उस तक पहुंचाएगा। ग्राहक के किसी भी माध्यम से पैसा निकालने की प्रक्रिया शुरू होते ही अलर्ट का अलार्म बजेगा। इसके बाद ही खाते से पैसा निकलेगा। पैसा निकलने के बाद दूसरी बैंकों की तरह ग्राहक के मोबाइल पर मैसेज आएगा।  
खाता बैंक के लिए स्टाफ की तैनाती हो चुकी है। लखीमपुर में मनोज कुमार शर्मा की शाखा प्रबंधक के रूप में तैनाती हुई है। इसके अलावा प्रशांत अवस्थी ऑपरेशन मैनेजर और आशीष कुमार टैरीटरी मैनेजर समेत पूरा स्टाफ बैंक शुरू करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बैंक में आरटीजीएस, नेफ्ट, आईएमपीएस और नेट बैंकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस माह के अंत तक इस बैंक का उद्घाटन हो सकता है।  


गांव-गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक प्रधान डाकघर में खोली जा रही है। जल्दी ही यह बैंक अपना काम शुरू करेगी। इसके बाद सभी शाखा डाकघरों को भी इस बैंक से जोड़ा जाएगा।  एसके जैन, डाक अधीक्षक खीरी मंडल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed