{"_id":"c5eef5bcf129fbd527cdb46a7e370bf9","slug":"now-je-and-aes-patients-will-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेई और एईएस के मरीजों को मिलेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेई और एईएस के मरीजों को मिलेगी राहत
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 08 Sep 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
अब जिले के एईएस और जेई प्रभावित मरीजों को जल्द राहत मिल सकेगी। तमाम आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड का मंगलवार को उद्घाटन हो गया। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस वार्ड में जेई और एईएस के मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
आईसीयू वार्ड का उद्घाटन मंगलवार को सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने वार्ड के अंदर भ्रमण कर आवश्यक मशीनों आदि की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन अवसर पर एसीएमओ डा.वीबीराम, डा.आरके वर्मा, डा.बलबीर सिंह, डा.आईबी त्रिपाठी, जिला प्रोग्राम मैनेजर सुजीत वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। यहां डा.वीबी राम ने बताया कि इसमें रोगी को कृत्रिम श्वांस देने के लिए वेंटिलेटर सुविधा, कार्डियक मानीटर, डी फिव्लेटर आदि की सुविधा है। हर बेड आक्सीजन पाइप से जुड़ा है रोगी को आवश्यकतानुुसार आक्सीजन हर समय मिल सकेगी। इसके अलावा तमाम आवश्यक और जीवन रक्षक उपकरण हैं। यहां जेई के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित डा.एसके वर्मा और डा.राजेश कुमार के अलावा तमाम प्रशिक्षित स्टाफ रहेगा।