फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now hydel colony robbed

अब हाइडिल कॉलोनी में डाका

Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now hydel colony robbed
डकैती - फोटो : अमर उजाला
एक दिन के अंतर पर पलिया में दूसरी वारदात, सहमे नगरवासी
विज्ञापन

पुलिस ने दिखाया फिर खेल, चोरी में किया मामला दर्ज

इकरामनगर नई बस्ती में हुई डकैती की वारदात अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि हाइडिल कॉलोनी में डकैतों ने धावा बोलकर एक घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली और फरार हो गए। एक दिन के अंतर पर हुई दूसरी वारदात से नगर में दहशत फैल गई। थाना पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया है। लोगों में आक्रोश है। 
हाइडिल कॉलोनी में सोमवार की रात करीब तीन बजे छह सशस्त्र बदमाशों ने यहां के निवासी मदारू के घर धावा बोला। बदमाश पीछे से घर में भीतर घुस गए और कमरे में अपने पोते समीर के साथ सो रहीं महसरीन को जगाकर उसे तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। फिर उनसे अलमारी की चाबी मांगी। जब उसने कहा कि चाबी उनकी बहू के पास है तो उन्होंने सो रहे पोते समीर पर तमंचा तान धमकी दिया और कहा कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद अलमारी के पल्ले को नीचे से खोलने के बाद लॉकर खोल लिया और उसके भीतर रखीं चार सोने की नथनी, एक हार, दो चेन, चार झुमकी, आठ अंगूठी, एक लॉकेट, पांच चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के हार, दो मंगल सूत्र, तीन बुंदे, एक झूमर आदि लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार वालों ने शोर मचाया। रात में ही मामले की खबर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस सुबह पहुंची। एसओ पीके झा और सीओ जितेंद्र गिरि ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल एक दिन के अंतर पर डकैती की दो वारदात से नगर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


.... तो पुलिस महकमा  बना आयकर विभाग
हाइडिल कॉलोनी की वारदात में पुलिस अपने कार्य से हटकर आयकर विभाग के अफसर बन गई और सवाल करने लगी कि इतने जेवर कहां से आए, इस तरह के तमाम सवाल थे जो लोगों में चर्चा का विषय बने रहे। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस को ढाढ़स बंधाकर कार्रवाई का आश्वासन देना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने वाले घर में पीछे से चोरी के लिए घुसे थे। इसलिए चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
-पीके झा, प्रभारी निरीक्षक, पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed