{"_id":"4e21b7cb5e8f0d2d560ceb76f399098e","slug":"now-get-rid-of-the-problem-of-flooding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाढ़ की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाढ़ की समस्या से मिलेगी निजात
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि जिले में बाढ़ की समस्या सबसे गंभीर है इस संबंध में उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री से भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 22 सांसदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नेपाल के प्रधानमंत्री से मिलकर इस समस्या के समाधान के बारे में भी चर्चा की। इस समस्या से निपटने के लिए नेपाल में महाकाली नदी पर बांध बनाया जाएगा। यह बांध 315 मीटर ऊंचा होगा। इससे नेपाली नदियों का पानी पहले रोका जाएगा फिर रोक-रोककर हिसाब से छोड़ा जाएगा। समझौते के अनुसार इसमें 1500 करोड़ की मदद नेपाल को भारत सरकार देगी। यह बांध 2021 में बनकर तैयार हो जाएगा। यहां 6,772 मेगावाट विद्युत उत्पादन भी होगा यहां से जो बिजली बचेगी उसे भारत सरकार खरीदेगी। इससे देश की बिजली समस्या का भी समाधान होगा और बाढ़ की समस्या से जिले के निजात मिलेगी।