फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now free salt, oil and whole gram with ration

खाद्यान्न के साथ कार्डधारकों को मिली निशुल्क नमक, तेल, साबुत चना की सौगात

Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now free salt, oil and whole gram with ration
राशन वितरण के दौरान रिफाइंड तेल, नमक के पैकेट देते विधायक योगेश वर्मा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले भर में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्डों पर अनुमन्य खाद्यान्न के साथ ही आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना व सोयाबीन रिफाइंड तेल का निशुल्क वितरण करने के लिए रविवार को उचित दर दुकानों पर भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसका शुभारंभ संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने किया।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निशुल्क वितरण योजना का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद जनपद की उचित दर दुकानों पर जनप्रतिनिधियों ने कार्डधारकों को अनुमन्य खाद्यान्न के साथ आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना व सोयाबीन रिफाइंड तेल का निशुल्क वितरण कर योजना का शुभारंभ किया। पहले दिन ही ग्रामीण क्षेत्र में 38,864 व नगर क्षेत्र में 12,501 कुल 51,365 राशनकार्ड धारकों को योजना का लाभ दिया गया। इसके बाद सोमवार से यह वितरण कार्यक्रम रोस्टर के मुताबिक जारी रहेगा। ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत कालाआम व रूकनापुर में सदर विधायक योगेश वर्मा, ग्राम पंचायत धौरहरा खुर्द में विधायक मंजू त्यागी, ब्लाक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत मकसोहा में ब्लाक प्रमुख वीना सिंह, ब्लाक नकहा की ग्राम पंचायत महोला में ब्लाक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता, ब्लाक लखीमपुर की ग्राम पंचायत सैधरी में ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक कुंभी की ग्राम पंचायत अजान में ब्लाक प्रमुख विमल वर्मा, ब्लॉक बिजुआ में ग्राम पंचायत बिजुआ में ब्लॉक प्रमुख, पसगवां की ग्राम पंचायत नकटी में सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रेखा अरूण वर्मा, ब्लॉक मोहम्मदी की ग्राम पंचायत सिसौरा निकूमपुर व गुलरिया परवस्तनगर में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत मझिगवां में प्रमुख महेंद्र बाजपेयी, ब्लॉक पसगवां में ग्राम पंचायत मकसूदपुर में ब्लाक प्रमुख, नपाप मोहम्मदी में चेयरमैन प्रतिनिधि, नगर पंचायत बरवर में चेयरमैन नसरीन बानो ने शुभारंभ किया। निघासन की मूड़ा बुजुर्ग में विधायक शशांक वर्मा, नगर पंचायत सिंगाही में चेयरमैन उत्तम मिश्र ने शुभारम्भ किया। मितौली की ग्राम पंचायत कस्ता व आशिकनगर में विधायक सौरभ सिंह सोनू, ग्राम पंचायत लल्हौआ में अध्यक्ष जिला पंचायत, ग्राम पंचायत मितौली व ओसरी में बीजेपी नेता जुगुल किशोर ने शुभारंभ किया। पलिया की ग्राम पंचायत मिलिनिया में विधायक रोमी साहनी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्डधारकों को इतनी सामग्री बांटी
पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्डों पर निशुल्क प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल, अंत्योदय अन्न योजना के राशनकार्डों पर प्रति राशन कार्ड निशुल्क 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल बांटा गया। वहीं सभी कार्डधारकों को प्रति कार्ड आयोडाइज्ड नमक एक किलो पैकिंग, साबुत चना एक किलो और सोयाबीन रिफाइंड तेल एक लीटर पैकिंग में निशुल्क बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटे पर निशुल्क चना, नमक और खाद्य तेल का वितरण शुरू
मलिनियां में विधायक रोमी साहनी, एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने कोटे की दुकान पर पहुंचकर कई राशन कार्डधारकों को शासन की तरफ से निशुल्क खाद्यान्न के साथ ही चना, नमक और खाद्य तेल का वितरण किया। पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि मार्च 2022 तक प्रति माह गेहूं और चावल के साथ ही प्रति कार्ड के हिसाब से एक पैकेट नमक, खाद्य तेल और चना का निशुल्क वितरण किया जाएगा। बताया कि खाद्यान्न भी पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों के साथ ही ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed