{"_id":"68b5d99d1d6810e05f0b787e","slug":"now-electric-workers-will-work-with-safety-kit-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-154638-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब सुरक्षा किट के साथ काम करेंगे विद्युत कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब सुरक्षा किट के साथ काम करेंगे विद्युत कर्मी
Mon, 01 Sep 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्युत कर्मचारी अब सुरक्षा किट के साथ काम करेंगे। प्रत्येक बिजलीघर को दो-दो सुरक्षा किट मुहैया कराई गई हैं, ताकि कोई भी कर्मचारी दुर्घटना का शिकार न हो।
अब बिना सुरक्षा किट पहने कोई विभागीय कर्मी या संविदा कर्मी काम करते मिलेगा तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना होने पर उनको ही जिम्मेदार माना जाएगा। बिजली का कार्य करने वाले यदि अकुशल कर्मी मिलेंगे तो शिकंजा कसा जाएगा।
संविदा कर्मी या आउटसोर्सिंग को विभागीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे बिजली से जान गंवाने वाले कर्मियों की संख्या पर रोक लग सके। लखीमपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा किट में विद्युत सुरक्षा हेलमेट, जिसमें एचवी सेंसर व टार्च लगा हुआ है। बिजली सुरक्षा दस्ताना 33 केवी व 11 केवी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सूज, अर्थ मैट, सेफ्टी बेल्ट या हार्नेस, अर्थ डिस्चार्ज राॅड 33 केवी व 11 केवी, ब्राॅस अर्थ चैन 30 फीट, एलबी टेस्टर, टूल किट, रेडियम जैकेट समेत अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। संवाद