{"_id":"6536b45c05c4d987ed071708","slug":"now-childrens-height-and-blood-group-will-be-recorded-on-u-dise-portal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-8149-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यू-डायस पोर्टल पर अब बच्चों की हाइट और ब्लड ग्रुप होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यू-डायस पोर्टल पर अब बच्चों की हाइट और ब्लड ग्रुप होगा दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल पर अब बच्चों के ब्लड ग्रुप के अलावा उनकी हाइट और वजन भी दर्ज किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। मौजूदा समय में साढ़े पांच लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
जिले में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों में बच्चों की जानकारियों को कभी भी कहीं से चेक करने के लिए सभी का डाटा आनलाइन किया जाता है। इसे यू-डाइस प्लस पोर्टल पर सभी सूचनाएं अपलोड की जाती हैं। इसमें बच्चे का नाम, अभिभावक का नाम, आधार, जन्मतिथि के अलावा उनकी उम्र जैसे महत्वपूर्ण सूचनाएं भरी जाती हैं।
अब पोर्टल पर बच्चों की लंबाई और ब्लड ग्रुप का डाटा भी आनलाइन किया जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, शासन की तरफ से कराए जा रहे इस कार्य के पीछे बच्चों की सुरक्षा है। कई बार विद्यालय सहित आने जाने के दौरान होने वाली घटनाओं में बच्चों को अचानक ब्लड की आवश्यकता पड़ जाती है। ब्लड ग्रुप की जांच समय पर न हो पाने की वजह से बच्चों की जान खतरे में पड़ जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विभाग जल्द ही बच्चों की जांच कराते हुए सभी का ब्लड ग्रुप, वजन और लंबाई पोर्टल पर दर्ज करेगा।
विज्ञापन
आधार नंबर डालते ही दिखाई देगा ब्लड ग्रुप
बता दें कि जिले में कुल 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है जहां पर साढ़े पांच लाख से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। इन्हीं बच्चों का ब्लड ग्रुप और लंबाई यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन पोर्टल पर भरे जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। महज बच्चे का आधार नंबर डालते ही डाटा दिखाई देगा।
विभाग को करनी पड़ेगी मशक्कत
जिले में अध्ययनरत करीब साढ़े पांच लाख परिषदीय स्कूलों के बच्चों के खून का सैंपल लेने और जांच कराने के लिए विभाग को कड़ी मशक्कत करनी होगी। क्योंकि सबसे बड़ा जिला होने के नाते यहां पर बच्चों की संख्या भी अधिक है। ऐसे में सभी की जांच और रिपोर्ट मिलने में काफी दिनों का समय भी लग सकता है। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए तमाम सावधानियां भी बरतनी होंगी।