फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now CCTV cameras Will equip the court premises

अब सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा कोर्ट परिसर

Tue, 24 Feb 2015 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Feb 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
Now CCTV cameras Will equip the court premises
मुरादाबाद कोर्ट परिसर में ब्लाक प्रमुख की हत्या के दूसरे दिन कोर्ट परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने को लेकर माथापच्ची शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी अरविंद सेन, सीओ सिटी एमपी सिंह ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और छोटे मार्ग बंद करके दीवारें ऊंची कराने का भी निर्देश दिया। मंगलवार को एसपी ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ता चैंबर, कैंटीन, सीजेएम कोर्ट परिसर, कोर्ट लॉकअप आदि तमाम जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने वकीलों से भी मुलाकात कर सुरक्षा के तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद सीओ सिटी एमपी सिंह को दिशा-निर्देश दिए। सीओ सिटी ने बताया कि कोर्ट परिसर की निगरानी के लिए यहां मुख्य गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना है। इसके अलावा कई छोटे मार्ग बंद कर कोर्ट परिसर की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही अतिरिक्त फोर्स के लिए गोला, मोहम्मदी समेत चार थानों से फोर्स मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed