{"_id":"ebcac5fe4cc3a7e8eb13dfb0e9e7c815","slug":"not-rated-third-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नहीं किया मूल्यांकन
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन भी शिक्षकों ने राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
यहां माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री अरविंद वर्मा ने कहा कि वार्ता में सरकार ने कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। पिछले वर्ष के मूल्यांकन का भुगतान अभी तक शिक्षकों को नहीं मिला है। यहां चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र्र सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को बैंक द्वारा मानदेय दिलाने, शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने और शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधाएं जब तक नहीं मिल जातीं विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां वित्तविहीन शिक्षकों ने कहा कि उनकी केवल एक मांग है कि जब तक वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जाता है कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र नाथ शुक्ला, जिलामंत्री अरविंद वर्मा, पांडे गुट के जिलाध्यक्ष लवकुश शुक्ला, चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र्र सिंह, ओमप्रकाश यादव, राजनाथ यादव, विमल मौर्य,राजेश वर्मा तथा वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा,जिला मंत्री रविंद्र श्रीवास्तव, हौसला प्रसाद मिश्र श्रवण वाजपेयी, रामपाल शुक्ल और सोनू मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद थे।