फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not a single PM housing completed in five blocks

पांच ब्लॉकों में एक भी पीएम आवास पूरा नहीं

Mon, 17 May 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Not a single PM housing completed in five blocks
7799 लाभार्थियों को नहीं मिल पाई आवास की दूसरी किस्त
विज्ञापन

35007 आवास बनाने का है कुल लक्ष्य, 1016 आवास ही बने
34342 को पहली, 26543 को दूसरी और 3297 लाभार्थियों को मिली तीसरी किस्त
लखीमपुर खीरी। 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जनपद में कुल 35007 लाभार्थियों के आवास बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष अब तक 1016 आवास ही पूर्ण रूप से बन सके हैं। 34342 लाभार्थियों को पहली किस्त मिली है, जबकि दूसरी किस्त पाने वाले 26543 लाभार्थी हैं। 3297 लाभार्थियों को तीसरी किस्त मिल पाई है। दूसरी और तीसरी किस्त न मिलने से लाभार्थियों के आवास अधूरे पड़े हैं और बारिश सीजन आने वाला है।
पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कई महीनों की देरी से जनपद को लक्ष्य आवंटित हुआ था। इसके बाद दूसरे सत्र के दो माह बीतने को हैं। फिर भी पिछले वर्ष के लक्ष्य के सापेक्ष दस प्रतिशत आवास पूर्ण नहीं हो सके हैं। काफी धीमी गति होने के कारण वेटिंग लिस्ट में इंतजार कर रहे लाभार्थियों को आवास मिलने में अभी और देर हो सकती है।
विज्ञापन

दूसरी और तीसरी किस्त पाने वाले लाभार्थियों की संख्या भी कम है, जिससे आवासों के पूर्ण होने में देरी संभव है। प्रथम किस्त के तौर पर लाभार्थियों को 40-40 हजार रुपये मिलते हैं, जबकि दूसरी किस्त में 70-70 हजार रुपये दिए जाते हैं। छत स्तर तक काम पूरा होने पर तीसरी किस्त के तौर पर 10-10 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को मनरेगा से भी मजदूरी की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ब्लॉकों में एक भी आवास पूर्ण नहीं
बांकेगंज में 36, बेहजम में 17, धौरहरा में सात, ईसानगर में 12, कुंभी में 11, मितौली में तीन, मोहम्मदी में 426, नकहा में 14, निघासन में 358, रमियाबेहड़ में 132 आवास पूर्ण हुए हैं। वहीं ब्लॉक बिजुआ, लखीमपुर, पलिया, पसगवां और फूलबेहड़ में एक भी आवास पूर्ण नहीं हुआ है। जाहिर है कि आवासों के निर्माण की प्रगति काफी धीमी चल रही है।

कोरोना काल में कई महीनों तक काम बंद रहा, जिससे लक्ष्य देरी से आवंटित हुआ था। दूसरी और तीसरी किस्त की धनराशि खातों में भेजी जा रही है, जिन ब्लॉकों में एक भी आवास पूर्ण नहीं हुआ है, उनके बीडीओ को नोटिस देकर तेजी से काम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- रामकृपाल चौधरी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed