फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not a single child could be vaccinated on the first day

पहले दिन एक भी बच्चे का नहीं हो सका टीकाकरण

Thu, 17 Mar 2022 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Not a single child could be vaccinated on the first day
demo photo - फोटो : संवाद
बुधवार से शुरू होना था 12 से 15 साल तक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर बुधवार को 12 से 15 साल तक के किशोर-किशोरियों का वैक्सीनेशन होना था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन पहले दिन एक भी बच्चे का टीकाकरण नहीं हो सका।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुधवार से किशोर और किशोरियों का वैक्सीनेशन होना था। इन सभी को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जानी थी। इसके लिए जिला एवं महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी पर टीकाकरण होना था। मगर, बुधवार को एक भी किशोर व किशोरी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचा। इससे बुधवार को 12 से 15 साल तक के एक भी बच्चे का वैक्सीनेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जिला मुख्यालय पर तीन चार बच्चे आए थे, लेकिन एक वैक्सीन में 20 डोज हैं। ऐसे में इन बच्चों को टीका लगाने का मतलब अन्य डोज खराब करना था, इसलिए बच्चों के वैक्सीन नहीं लग सकी। विभागीय लोगों का भी कहना है कि टीकाकरण के लिए किसी पर जबरन दबाव नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए स्कूल वाले भी वैक्सीनेशन के लिए नहीं भेज रहे हैं। वहीं अब होली का अवकाश होने के कारण वैक्सीनेशन शुरू हो पाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार से जिले में बच्चों का टीकाकरण का अभियान शुरू हो गया, लेकिन पहले दिन एक भी वैक्सीनेशन नहीं हो सका। टीकाकरण कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed