फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No roadways bus from Lakhimpur to Bahraich

Lakhimpur kheri News: लखीमपुर से बहराइच के लिए नहीं है कोई रोडवेज, यात्री होते हैं परेशान

Sat, 09 Mar 2024 03:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2024 03:35 PM IST
सार

लखीमपुर से बहराइच रूट पर कोई ट्रेन सेवा भी नहीं है। रोडवेज बस न चलने से यात्रियों को बहराइच जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना होता है।

विज्ञापन
No roadways bus from Lakhimpur to Bahraich
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बस से अगर आप लखीमपुर से बहराइच जाने की सोच रहे हैं तो यहां कोई बस नहीं मिलेगी। बहराइच जाना है तो सीतापुर होते हुए जाएं या फिर गोंडा जाने वाली लंबी रूट की रोडवेज बसों से जा सकते हैं। उसके लिए चौराहे पर खड़े होकर लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लंबी रूट की बस कब आती है, उसका कोई भी समय नहीं है।
विज्ञापन


लखीमपुर डिपो के पास 88 बसे हैं, जो सभी अनुबंधित हैं। रोडवेज के पास खुद की कोई भी बस नहीं है। लखीमपुर से सबसे ज्यादा सीतापुर, लखनऊ की बसे हैं। उसके बाद गोला, शाहजहांपुर, धौराहरा रूट की बसें हैं। कुछ बसें बरेली व पीलीभीत की है, लेकिन बहराइच जाने के लिए कोई भी बस नहीं है। 
विज्ञापन


रोडवेज पर रोजाना कोई भूला भटकता बस स्टाफ पर बहराइच के लिए पहुंचता है, लेकिन जब बस सेवा न होने की जानकारी मिलती है तो मायूसी के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगता। विभाग का कहना है कि इस रूट पर सवारियां नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन की सुविधा भी नहीं
लखीमपुर से बहराइच रूट पर कोई ट्रेन सेवा भी नहीं है। रोडवेज बस न चलने से यात्रियों को बहराइच जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना होता है। जबकि लखीमपुर का पड़ोसी जिला बहराइच है, जो 140 किलोमीटर की दूरी पर है। रोजाना काफी लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन कोई साधन न होने से यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती है।


लखीमपुर के एआरएम मकेश मेहरोत्रा ने बताया कि लखीमपुर रोडवेज से बहराइच के लिए फिलहाल बस सेवा नहीं है। इस रूट पर बहुत कम यात्री हैं, ऐसे में बस सेवा नहीं शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed