फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No nomination day

पहले दिन कोई नामांकन नहीं

Mon, 08 Feb 2016 10:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 08 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
No nomination day
एमएलसी पद के निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। जिसके बाद कलक्ट्रेट स्थित एडीएम कोर्ट में प्रत्याशियों का नामांकन शुरू कर दिया गया। हालांकि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र  दाखिल नहीं किया। एमएलसी पद के चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यालय में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडीएम एसपी सिंह के मुताबिक प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 15 फरवरी है। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 18 फरवरी को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। तीन मार्च को एमएलसी पद के लिए मतदान कराया जाएगा। जबकि छह मार्च को मतगणना होगी। इसी दिन विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जानी है। एडीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

--
सपा छोड़ किसी की स्थिति साफ  नहीं
एमएलसी पद के चुनाव में सत्तारूढ़ दल सपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन इसके अलावा कांग्रेस, भाजपा और बसपा ने अब तक किसी अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, जबकि सोमवार से एमएलसी पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  
विज्ञापन

--
इन बूथों पर 2655 मतदाता डालेंगे वोट  
-जिला पंचायत कार्यालय-354
-खंड विकास कार्यालय नकहा-134
-खंड विकास कार्यालय फूलबेहड़-158
-खंड विकास कार्यालय बिजुआ-170
-खंड विकास कार्यालय बेहजम-135
-खंड विकास कार्यालय बांकेगंज-141
-नगर पालिका परिषद मोहम्मदी-223
-नगर पालिका परिषद गोला-190
-खंड विकास कार्यालय पसगवां-221
-खंड विकास कार्यालय मितौली-160
-खंड विकास कार्यालय निघासन-186
-खंड विकास कार्यालय पलिया-183
-खंड विकास कार्यालय धौरहरा-119
-खंड विकास कार्यालय ईसानगर-143
-खंड विकास कार्यालय रमियाबेहड़-138
--
शपथ लेने वाले प्रतिनिधि ही करेंगे मतदान
एमएलसी पद के निर्वाचन के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष/सदस्य, सांसद, विधायक अपना वोट डालेंगे। अधिकारियों के मुताबिक जिन प्रतिनिधियों ने शपथ ली है, इस चुनाव में वहीं प्रतिनिधि अपना वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये प्रतिनिधि नहीं कर सकेंगे वोट
जिले में 1167 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी होने की वजह से इनमें 1067 प्रधानों ने ही शपथ ली है। अन्य 99 प्रधान अभी शपथ नहीं ले सके हैं। जिसकी वजह से ये प्रधान मतदान प्रक्रिया से दूर रहेंगे। वहीं नए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अब तक शपथ ग्रहण नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से वर्ष 2010 में निर्वाचित हुए करीब 1600 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही एमएलसी पद के चुनाव में वोट डालने के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed