फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No buses for Bahraich, Lucknow, or Ayodhya; demand raised for service operations.

Lakhimpur Kheri News: बहराइच, लखनऊ, अयोध्या की कोई बस नहीं, संचालन की उठी मांग

Thu, 11 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
No buses for Bahraich, Lucknow, or Ayodhya; demand raised for service operations.
मंजू देवी,
तिकुनिया। भारत-नेपाल सीमा पर तिकुनिया से बहराइच, लखनऊ, अयोध्या के लिए कोई भी रोडवेज सेवा नहीं है। जबकि तिकुनिया में विदेशी नागरिकों की आवाजाही है। इसके चलते लोगों ने सीधी बस सेवा संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

तिकुनिया से इन स्थानों के लिए रोडवेज न होने से लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि तिकुनिया तक 24 घंटे में पांच रोडवेज बसें संचालित होती हैं, जो कानपुर, हरिद्वार, मथुरा, जयपुर, सीतापुर के लिए बसें संचालित हैं, लेकिन बहराइच, लखनऊ, अयोध्या की बस न होने से दिक्कतें होती है।
विज्ञापन

जबकि नेपाल के अलावा तिकुनिया क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाते हैं, जिनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि हमारे यहां अभी बस अड्डा का नया भवन बन रहा है। डिपो को निगम की बसें मिलने पर संचालित करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो- 5
आम जनमानस में अयोध्या का लगाव है। रोडवेज बस न होने से दिक्कत होती है। कई बार बस संचालन की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।
-अनिल सिंह, तिकुनिया
--------
फोटो- 4
तिकुनिया से बहराइच, गोंडा, अयोध्या धाम के लिए साधन नहीं है, इससे काफी परेशानी होती है। कम से कम एक बस सेवा तो शुरू हो, ताकि बॉर्डर के लोगों सुविधा मिले।
मंजू देवी, तिकुनिया

मंजू देवी,

मंजू देवी,

मंजू देवी,

मंजू देवी,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed