फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nisha Devi became the chief of Rmiabehd

निशा देवी बनीं रमियाबेहड़ की प्रधान

Tue, 23 Feb 2016 06:57 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Feb 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
Nisha Devi became the chief of Rmiabehd
जिले में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों और बीडीसी के रिक्त पदों पर हुए चुनाव की मतगणना के बाद निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। रमियाबेहड़ ग्राम पंचायत में मृतक प्रधान नीरज वर्मा की पत्नी निशा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 723 वोटों से हराया। वहीं लखीमपुर ब्लाक के हरदासपुर में हुए क्षेत्र पंचायत के चुनाव में आरती मिश्रा ने बाजी मारी। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद के 16 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन

धौरहरा। रमियाबेहड़ के प्रधान नीरज वर्मा की मौत के बाद रिक्त हुई सीट के लिए मतदाताओं ने चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी निशा वर्मा पर भरोसा जताया। मतदान में निशा देवी को 2219 वोट मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशमा बेगम को 1496 मत मिले। मतगणना के बाद निशा को विजयी घोषित कर दिया गया। इसी तरह चुनाव में किस्मत आजमा रहीं राजेश्वरी देवी को 60, विलाल अहमद को मात्र तीन और अजय कुमार को एक भी वोट नहीं मिला। इसी तरह ब्लाक क्षेत्र के गांव संकल्पा के वार्ड संख्या 10 में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर राधा देवी को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

खीरी टाउन। बरेली में तैनात दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव हरदासपुर में लोगों ने क्षेत्र पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। जिसके बाद हरदासपुर में उपचुनाव कराया गया। मंगलवार को हुई मतगणना में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहीं आरती मिश्रा को 438 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुखसाना बेगम को 395 वोट मिले। मतगणना पूरी होने के बाद आरती मिश्रा को विजयी घोषित किया गया। लखीमपुर ब्लाक में ही इकबालपुर वार्ड संख्या छह से सकुन रानी, कोरैया चमरू वार्ड एक से अमित कुमार और वार्ड छह से पिंकी देवी, मनकापुर वार्ड पांच से संगीता देवी को ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसानगर ब्लाक में शेखपुर वार्ड संख्या आठ में अनुराधा श्रीवास्तव ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गईं।
मितौली ब्लाक में जानकीनगर ग्रंट वार्ड संख्या 14 में पंकज, जानकीनगर ग्रंट वार्ड संख्या 13 में बाबूराम, मूड़ा हरदासपुर वार्ड संख्या 60 में समर बहादुर सदस्य चुने गए हैं। बेहजम ब्लाक में ओयल देहात वार्ड सात से राधे, वार्ड 12 से विक्रम सिंह, लौका ग्राम पंचायत के वार्ड चार से मनोज, वार्ड पांच से रामश्री, मुड़िया वार्ड नौ से सारिका अछनिया वार्ड 12 से फुरकान, गुलचौरा सात से गुरजन और गुलचौरा नौ से बिंदेश्वरी देवी चुनाव जीत गई हैं।

--
पति पर पत्नी और सास पर भारी पड़ी बहू
धौरहरा। रमियाबेहड़ ग्राम पंचायत का उपचुनाव बेहद दिलचस्प रहा। यहां प्रधान नीरज वर्मा की मौत के बाद रिक्त हुई सीट पर नीरज की सौतेली मां राजेश्वरी देवी यानी निशा की सास भी मैदान में थीं तो वहीं आशमा बानो के पति बिलाल अहमद भी चुनाव लड़ रहे थे। पांचवें प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अजय कुमार भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। चुनाव में सभी ने अपना नामांकन भी धूमधाम से कराया था, लेकिन मतगणना में कई प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले आए। जहां अजय कुमार को एक भी वोट नहीं मिला, वहीं बिलाल अहमद को महज तीन वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह निशा की सास राजेश्वरी को 60 वोट ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed