फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine hours of electricity to the city for three days from today will

आज से तीन दिन तक शहर को मिलेगी नौ घंटे बिजली

Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nine hours of electricity to the city for three days from today will
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
- 15 से 17 नवंबर तक उपकेंद्र पर बदला जाएगा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

- बेहजम, ओयल, फरधान को सिर्फ छह-छह घंटे बिजली
- जिला अस्पताल और कोर्ट बिजली कटौती से रहेगा मुक्त

132 केवी उपकेंद्र लखीमपुर में 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 63 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अस्पताल और कोर्ट परिसर को छोड़ कर बाकी शहर और खीरी टाउन के लोगों को 15 नवंबर से 17 नवंबर तक सिर्फ नौ-नौ घंटे बिजली मिलेगी। जबकि बेहजम, ओयल, फरधान और रेंवही को इन तीन दिनों में प्रतिदिन मात्र छह-छह घंटे ही बिजली मिल पाएगी। 
एसडीओ सिटी दीपलव श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के 132 केवी उपकेंद्र में 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने का काम 15 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान 132 केवी लखीमपुर से निकलने वाले 33 केवी फीडरों पर सप्लाई बाधित रहेगी। तीन दिनों के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया गया है। 
विज्ञापन

तीन दिनों के लिए जारी बिजली आपूर्ति के नए शेड्यूल के मुताबिक मेला मैदान और नई बस्ती के फीडर को सुबह छह बजे से 11 बजे तक और शाम को 16 बजे से 20 बजे तक बिजली आपूर्ति होगी। शारदानगर और गढ़ी की आपूर्ति 11 बजे से 16 बजे तक और 20 से 24 बजे तक। सिटी और खीरी टाउन में सुबह 11 बजे से 16 और शाम को 20 बजे से 24 बजे तक, शिव कालोनी, पंजाबी कालोनी और राजगढ़ में 11 बजे से 16 बजे तक और शाम को 20 बजे से 24 बजे तक, औद्योगिक फीडर और गोटैयाबाग फीडर को सुबह 06 बजे से 11 बजे तक और शाम को 16 बजे से 20 बजे तक बिजली आपूर्ति होगी। इस तरह इन क्षेत्रों को प्रतिदिन नौ घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि बेहजम फीडर को दिन में 11 बजे से 13 बजे तक और रात में 20 से 24 बजे तक, ओयल, फरधान और रंवही को रात 12 बजे से सुबह 06 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इस तरह बेहजम, ओयल, फरधान और रंवही को प्रतिदिन छह घंटे बिजली मिलेगी। अस्पताल और कोर्ट को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया है। इन दोनों जगहों को 24 घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed