फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nidhi fir

कैमरा वापस न करने पर दो लोग नामजद

Fri, 19 Dec 2014 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Dec 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
कवियत्री स्वर्गीय मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने दो लोगों के खिलाफ कैमरा और उसका मेमोरी कार्ड न देने का आरोप लगाया है। निधि का कहना है कि कैमरे में मधुमिता शुक्ला हत्याकांड से जुड़े कुछ रिकार्ड हैं और आरोपी सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी से मिले हुए हैं। निधि की शिकायत पर पुलिस ने सदर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत, गाली-गलौज करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि निधि ने अपनी तहरीर में कहा है कि शहर के भटनागर कॉलोनी निवासी अश्वनि अवस्थी उनके परिचित हैं और घर आते-जाते थे। 30 अक्तूबर को अश्वनि ने अपने भाई की शादी के लिए उनसे कैमरा लिया था लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं किया। कैमरा मांगने पर अश्वनि और प्रकाश पांडे ने उनसे गाली-गलौज करने के साथ धमकी भी दी। निधि का आरोप है कि अश्वनि अमरमणि से पैसा लेकर हम लोगों की सूचनाएं उन तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि निधि की शिकायत पर आईपीसी की धारा 406 (अमानत में खयानत), गाली-गलौज (504), और धमकी देने (506) का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed