{"_id":"b4c34d1d8f855bd8266f7cde6156c114","slug":"niburiya-village-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबौरिया गांव की बिजली काटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबौरिया गांव की बिजली काटी
तिकुनियां।
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने निबौरिया गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। इसके चलते गांव में बीते दो दिनों से अंधेरा पसरा है।
ग्राम पंचायत निबौरिया में बीते दो दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने जब इसकी जानकारी पावर हाउस पर जाकर की तो पता चला कि गांव के लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं किया है इसके चलते गांव की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गयी है। इस पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा है कि इस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इस हालत में बिजली बिल की वसूली अनुचित है।
ग्राम प्रधान रामदुलारे वर्मा ने कहा कि बिजली बिल के लिए उपभोक्ताओं से कहा कि अपना बिल जल्दी जमा करें लेकिन विभाग का पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप करना न्यायसंगत नही है। इस बाबत बिजली विभाग के जेई अजय कुशवाहा ने कहा कि पूरी पंचायत का करीब सात लाख रुपया बिजली बिल बाकी है। 15 मार्च तक बिल में छूट का भी प्रविधान उपभोक्ताओं के लिए किया गया है।