फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NHM contract workers threaten strike if payment is not made by 25th

Lakhimpur Kheri News: 25 तक भुगतान न होने पर एनएचएम संविदा कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Thu, 21 May 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 21 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
NHM contract workers threaten strike if payment is not made by 25th
लखीमपुर खीरी। दो महीने से अधिक समय से रुके हुए मानदेय को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बीच जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी से मिली सूचना के अनुसार प्रदेश स्तर से सभी जनपदों को दो माह का वेतन भेज दिया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा इसे कर्मचारियों के खातों में जल्द से जल्द ट्रांसफर करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि यदि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगामी 25 तारीख तक संविदा कर्मचारियों के खातों में मानदेय नहीं पहुंचा, तो सभी कर्मी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

गोला गोकर्णनाथ।
एनएचएम कर्मचारियों ने दो महीने से मानदेय न मिलने के कारण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कार्य बहिष्कार के चलते मरीज को दिक्कतें हुई। इस मौके पर डाॅ. आकांक्षा वर्मा, लालाराम वर्मा, नितिन मिश्रा, शक्ति मिश्रा, प्रतिमा शुक्ला, विनय कुमार, पुष्पेंद्र सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. गणेश कुमार ने बताया कि यहां से कर्मचारियों की सिर्फ अटेंडेंस अप्रूव की जाती है। संवाद

=====
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed