फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NHM contract workers started the protest by wearing black bands

Lakhimpur Kheri News: एनएचएम संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया आंदोलन

Tue, 06 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
NHM contract workers started the protest by wearing black bands
लखीमपुर खीरी। नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पलियाकलां, मितौली और फूलबेहड़ सीएचसी में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। कर्मचारी विरोध के बावजूद काम करते रहे।
मितौली सीएचसी में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों के अनुसार 15-18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पलियाकलां सीएचसी में कर्मचारियों ने तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जारी रखने की बात कही। वहीं फूलबेहड़ सीएचसी में कर्मचारियों ने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि समेत मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलबेहड़ में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. संदीप, ब्लॉक संरक्षक किश्वर जहां, डॉ. शबनम, डॉ. अनीता, शिप्रा श्रीवास्तव, संजू वर्मा और दीपा शर्मा सहित एएनएम मौजूद रहीं।

फरधान सीएचसी में काला फीता बांधकर विरोध जताया गया। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि आठ विभिन्न मांगों को लेकर संगठन कई महीनों से उच्च अधिकारियों से संपर्क कर रहा है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। इस दौरान डाॅ. रंजीत कुमार, दीपक दीक्षित, संजय त्रिपाठी, दिनेश कुमार, रीवा मिश्रा, प्रियंका गौड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed