{"_id":"97d6aebf2209530a7bc1ac10e5a9c135","slug":"ngos-come-forward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे आएं स्वयंसेवी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे आएं स्वयंसेवी संगठन
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Dec 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत देने की रणनीति बनाने को एक बैठक कलक्ट्रेट परिसर में हुई। एडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वयंसेवी संगठनों से आगे आने का अनुरोध किया गया। कहा कि प्रशासन भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, कंबल वितरण और रैन बसेरा बनाने की व्यवस्था कर रहा है। इस बाबत जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
बैठक में एडीएम ने निर्देश दिए कि शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए स्थान चिह्नित कर अलाव जलवाएं। नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत करेंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील द्वारा अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को बताया कि सभी तहसीलों पर वितरण के लिए कंबल पहुंचा दिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निराश्रित व्यक्तियों की सूची तैयार कर कंबल का वितरण कराया जाएगा। उन्होंने अलाव और कंबल वितरण की रिपोर्ट प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर भेजने और वितरण की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
एडीएम संतोष कुमार ने हर समर्थ व्यक्ति से अपील की कि अपने आस-पास के गरीब और असहाय लोगों की खुले दिल से मदद करें। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट में और तहसीलवार कैंप लगाए जाएंगे जहां लोग गरीबों की सहायता के लिए सहायता सामग्री उपलब्ध करा सकते हैं।
बैठक को एएसपी एपी सिंह, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, व्यापारी संजय गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, इशरत अली खां, शोभित गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।