फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Newly Married woman burnt to death in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: आग से जलकर विवाहिता की मौत, आठ महीने पहले हुआ था विवाह

Tue, 12 Mar 2024 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में सोमवार रात विवाहिता की जलकर मौत हो गई। आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर उकसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Newly Married woman burnt to death in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। मंगलवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के ससुराल पक्ष पर अनबन के बाद आग लगाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव गोड़वा के राम प्रसाद ने बेटी दीपा (20) की शादी गांव नन्दुपुरवा चन्दरासाकलां निवासी रामासरे के पुत्र विक्रम लाल से की थी। शादी करीब आठ महीने पहले हुई थी। मृतका के ससुर रामासरे ने बताया कि वह सोमवार रात में खेतों की रखवाली के लिए खेत गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बहू दीपा थी। 
विज्ञापन


कानपुर में रहता है पति 
रात तीन बजे दीपा ने आग लगा ली, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। दीपा का पति विक्रम लाल कानपुर में रहकर काम करता है। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि सूचना मिली थी कि ननद से दीपा का विवाद हुआ था। उसी के चलते दीपा को आग लगाने पर मजबूर किया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed