{"_id":"622259396428ad3f13328a45","slug":"net-exam-passed-students-awarded-lakhimpur-news-bly4772412154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र सम्मानित किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र सम्मानित किए गए
विज्ञापन
वाईडी कॉलेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईडी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त (वाईडी) महाविद्यालय में शुक्रवार को इतिहास छात्र परिषद की ओर से नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में सक्सेस स्टोरी कार्यक्रम हुआ, जिसमें सफल छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।
राजनीति विज्ञान के पूर्व छात्र अफजल अहमद अंसारी, इतिहास विषय से नेट उत्तीर्ण अनामिका पांडे, हिंदी विषय से जेआरएफ उत्तीर्ण रोहित कुमार, राजनीति विज्ञान की पूर्व छात्रा फरहीन बानो ने अपने-अपने अनुभव और रणनीति साझा की। प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दीं। डॉ. नूतन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए विषय की अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझने की आवश्यकता है।
डॉ. डीएन मालपानी ने कहा विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक शिक्षा विभाग के डॉ. विशाल द्विवेदी ने छात्रों को सफलता प्राप्ति हेतु मन एवं लक्ष्य की एकाग्रता के टिप्स दिए। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति पंत, राजनीति विज्ञान प्रोफ़ेसर विजय प्रताप सिंह, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर दीपक बाजपेई, हिंदी विभागाध्यक्ष देशराज वर्मा आदि ने नेट परीक्षा से जुड़े अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आग़ा, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. सत्यनाम, डॉ. सुभाष चंद्रा, सतेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।