फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese elephants set up camp in Madha forest

Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों ने मड़हा जंगल में जमाया डेरा

Mon, 01 Sep 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nepalese elephants set up camp in Madha forest
मड़हा जंगल में नेपाली हा​थी। स्रोत : वन विभाग
बांकेगंज। नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से आए पांच टस्कर हाथियों ने दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर अभयारण्य और बफरजोन का दो दिन तक जायजा लेने के बाद अब मड़हा जंगल में डेरा जमा लिया है। वन विभाग और स्थानीय लोगों का अनुमान है कि दो-तीन दिन के अंदर ही हाथियों का झुंड यहां पहुंच सकता है। इसको लेकर वन विभाग अलर्ट है। वहीं, किसानों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

रविवार रात मड़हा जंगल से निकले दो हाथियों ने पहाड़नगर गांव के किसान शंकर के खेत में खड़ी धान की फसल रौंद डाली थी। फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों के शोरगुल करने पर टस्कर फिर से जंगल की ओर चले गए। उधर, वन विभाग की टीमें जागरूकता अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

किसानों को हाथियों से बचाव के तरीके समझाते हुए उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। निगरानी टीमों के मुताबिक सोमवार को हाथियों की लोकेशन किशनपुर अभयारण्य में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
टस्कर हाथियों के आने के बाद नेपाल के हाथियों के आने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। इसको लेकर जंगल के आसपास बसे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
- डॉ. एच राजामोहन, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed