फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese coming to India, open the border for us too ...

भारत में आ रहे नेपाली तो हमारे लिए भी खोलें सीमा...

Sat, 10 Oct 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nepalese coming to India, open the border for us too ...
पलिया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रदर्शन करते बार्डर से सटे व्यापारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सीमा से सटे कई जगहों के व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री व गृहमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजने का निर्णय किया गया। साथ ही प्रदर्शन कर सीमा खोलने की मांग रखी गई। ऐसा न होने पर नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों पर अंकुश लगाने व रोड पर आकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना को लेकर पिछले सात माह से भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से बंद है। नेपाल से भारत नेपालियों का आवागमन जारी है लेकिन भारत से नेपाल जाने नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में व्यापारी नेता रवि गुप्ता के नेतृत्व में बॉर्डर से सटी मंडियों के व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि भारत सरकार के माध्यम से सीमा को खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि इस समय नेपाल की तरफ से आवागमन जारी है पर नेपाल जाने का रास्ता बंद कर दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। अगर जल्द ही सीमा नहीं खुली तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर अपना विरोध करेंगे और धरना प्रदर्शन कर सीमा को बंद कराएंगे।
विज्ञापन

बैठक में अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मोहन गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, अशोक गुप्ता, विमल गुप्ता, सुमित गुप्ता समेत भारी संख्या में बॉर्डर से सटी कई मंडियों के व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed