फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal Police Welfare Fund pump opened for common citizens

Lakhimpur Kheri News: नेपाल पुलिस कल्याण कोष का पंप आम नागरिकों के लिए खुला

Fri, 12 Sep 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nepal Police Welfare Fund pump opened for common citizens
धनगढ़ी-नेपाल में पुलिस के पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी में स्थित नेपाल पुलिस कल्याण कोष के पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार सुबह से पेट्रोल-डीजल बंटना शुरू हो गया था। इसके बाद यहां पर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लग गईं और लाइन लगाकर लोगों ने पेट्रोल व डीजल अपने-अपने वाहनों में भरवाया।
विज्ञापन


धनगढ़ी में स्थित नेपाल पुलिस कल्याण कोष के पेट्रोल पंप को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद सुबह से प्रति व्यक्ति को पांच सौ रुपये तक का पेट्रोल डीजल दिया गया। इसको लेकर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। पेट्रोल-डीजल मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया गया है कि सुदूर पश्चिम प्रदेश के धनगढ़ी डिपो में अभी तक 15 लाख 90 हजार डीजल, 70 हजार लीटर पेट्रोल व 28 हजार लीटर मिट्टी तेल रखने की क्षमता है।
विज्ञापन

इसमें 90 फीसदी पेट्रोलियम पदार्थ मौजूद है। इधर बाजार बंद होने से बाजार में स्थित पेट्रोल पंप से उठान नहीं हुआ है। बाॅर्डर बंद होने से भारत से पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति भी ठप है। उधर, कैलाली भंसार चीफ के अनुसार अभी हुए आंदोलन व हिंसा से भारत नेपाल दोनों तरफ से आयात-निर्यात ठप है। देश में अभी तक सवारी साधन यातायात बंद होने से माल वाहक वाहनों के बंद होने के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी ठप हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनकारियों द्वारा कार्यालय में तोड़फोड़, आगजनी के चलते कार्यालय पर कामकाज ठप होने के साथ ही उधर बाॅर्डर बंद होने से गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल आने वाले दर्जनों माल वाहक वाहन फंसे खड़े हैं। जिसके कारण आपूर्ति ठप है।

धनगढ़ी-नेपाल में पुलिस के पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

धनगढ़ी-नेपाल में पुलिस के पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed