{"_id":"5fa987538ebc3e9bdf46294e","slug":"nepal-border-lakhimpur-news-bly4264192154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले युवक और युवती पर नजर रखी जा रही है और संदेह होने पर पूछताछ भी की जा रही है।
पिछले बुधवार को नेपाल पुलिस ने धनगढ़ी बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल पर छापा मारकर बेचने के लिए भारत ले जाई जा रहीं तीन युवतियों समेत सात लोगों को पकड़ा था। इन युवतियों को भारत में बेचा जाना था। इस खुलासे केबाद अब सीमा पर और सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले पर सुरक्षा एजेंसियां व एनजीओ नजर रख रहे हैं। खासतौर पर युवक व युवतियों पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी, पुलिस, नेपाल की तरफ से एपीएफ और एनजीओ अब बॉर्डर से गुजरने वाले युवक-युवतियों पर न सिर्फ नजर रख रहे हैं बल्कि संदेह होने पर उनसे पूछताछ भी कर रहे हैं।
यहां बता दें नेपाल से दलालों के जरिए खरीदकर युवतियों को भारतीय महानगरों में बेचने का धंधा काफी अर्से से चल रहा है। यहां से कई लड़कियों को खाड़ी देशों में बेच दिया जाता है तो बाकी को रेड लाइट एरिया और बंधुआ मजदूरी में धकेल दिया जाता है। इसके लिए लड़कियों को कई प्रलोभन देकर लाया जाता है। संवाद