{"_id":"58a8558c4f1c1bd257d861f1","slug":"neha-miss-farewell-farewell-mr-gagandeep-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा मिस फेयरवेल, गगनदीप मिस्टर फेयरवेल बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा मिस फेयरवेल, गगनदीप मिस्टर फेयरवेल बने
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
फेयरवेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में हुआ फेयरवेल, जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदाई
दून इंटरनेशन स्कूल में फेयरवेल हुई, जिसमें जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई दी। इसमें नेहा सिंह को मिस फेयरवेल चुना गया तो गगनदीप मिस्टर फेयरवेल बने।
हेड ब्वाय जितेंद्र, हेड गर्ल नवनीत कौर, चेयरमैन जगत चौधरी, डिप्टी एमडी प्रणव चौधरी, प्रधानाचार्य रतन मेहरा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सीनियर्स ने जूनियर्स को अपने अनुभव बताए और कई जानकारियां भी दीं। जूनियर्स ने सीनियर्स को उनकी रुचि के मुताबिक टायटल और सूक्ष्म भेंट प्रदान की। इसमें नेहा सिंह को मिस फेयरवेल और गगनदीप बेनीवाल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा की उपाधि से सिमरन और जयप्रताप सिंह को नवाजा गया। स्कूल चेयरमैन छात्र छात्राओं को सदा लगन, कठिन परिश्रम, अनुशासन की सलाह दी। प्रधानाचार्य ने ईमानदारी और लगन से परीक्षाओं को पास करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य सीपी विलियम्स ने किया। इस मौके पर क्रियाकलाप इंचार्ज मोहम्मद कामरान, हेड मिस्ट्रेस बरप्रीत कौर, एकेडमिक हेड पवन विश्वास आदि रहे।