फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Navodaya Vidyalaya Selection Test Result Declared, 80 Selected

नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा का नतीजा घोषित, 80 चयनित

Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya Selection Test Result Declared, 80 Selected
Navodaya Vidyalaya Selection Test Result Declared, 80 Selected
जिले के 37 केंद्रों पर 30 अप्रैल को 6,182 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
विज्ञापन

मितौली। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा-2022 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें 80 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसमें कक्षा पांच में पढ़ने वाले 16,522 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। चयन परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार शुक्ल ने बताया कि अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in और विद्यालय की वेबसाइट www. jnvlakhimpur.org पर भी रिजल्ट देख सकते है।
विज्ञापन

बेहजम का लगातार चौथी
बार दबदबा रहा कायम
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2022 में एक बार फिर से बेहजम ब्लॉक का दबदबा रहा है। घोषित नतीजों में सबसे ज्यादा बेहजम ब्लॉक के बच्चों का चयन हुआ है। बेहजम ने लगातार चौथी बार अपना दबदबा कायम रखा है। इस बार यहां के 27 विद्यार्थियों का नवोदय में चयन हुआ है, जबकि 2021 में 28 व 2020 में 20 और 2019 में 17 का चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ विद्यार्थियों के चयन के साथ इस बार भी मितौली ब्लॉक दूसरे पायदान पर रहा है। वहीं छह विद्यार्थियों के चयन के साथ निघासन ब्लॉक इस बार भी तीसरे पायदान पर रहा है। इसके अलावा पलिया, रमियाबेहड़, धौरहरा के 5-5, फूलबेहड़ के 4, लखीमपुर, कुंभी, गोला, बिजुआ, पसगवां के 3-3, मोहम्मदी, नकहा, बांकेगंज ब्लॉक के 2-2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि ईसानगर ब्लॉक के एक विद्यार्थी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed